उत्तर प्रदेश टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन का तीन दिवसीय महाअधिवेशन संपन्न 

उत्तर प्रदेश टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन का तीन दिवसीय महाअधिवेशन संपन्न 

राष्ट्रीय इंटर कालेज कानपुर केदवई नगर में उत्तर प्रदेश टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन का तीन दिवसीय चतुर्थ महाअधिवेशन सपन्न हुआ। जिसमें टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स इंडस्ट्री से जुड़ी उत्तर प्रदेश की नामी कंपनियों के साथ साथ अन्य राज्यों से आई कंपनियों ने भी भाग लिया।

प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि हमारे द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय महाअधिवेशन में व्यापारियों की संख्या लगभग तीन हजार रही, जहां उन्होने व्यापार बढ़ाने के लिए नई नई चीजों को सीखा और अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए खरीदारी की।

इस महाअधिवेशन में कैटरिंग क्षेत्र के लोगों ने एलईडी काउंटर और क्रॉकरी को खूब सराहा, लाइट्स में चाइना झूमर की ज्यादा डिमांड रही, वहीँ सोफे और कुर्सी के साथ साथ फ्लावर वालो ने भी अच्छा खासा व्पापार किया और जयमाल थीम में उपयोग होने वाले बहुत से आइटम की भी बिक्री भी देखी गयी, जर्मन पंडाल का सबसे अच्छा कारोबार हुआ, और 8 जर्मन पंडाल बुक हुए हैं जिसकी कीमत कई करोड़ रुपए होगी, इसी के साथ टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स जुड़े अन्य सामान की बिक्री को मिला कर लगभग 6 करोड़ का कारोबार हुआ जिससे सरकार को भी टैक्स के रूप में राजस्व प्राप्त होगा।

उन्होंने ने बताया कि हमने अधिवेशन में आए हुए व्यापारियों को सम्मानित किया और उनकी समस्या पर चर्चा की, व्यापारियों की नो-एंट्री की समस्या को सरकार तक पहुंचाया जाएगा और समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा, वहीँ व्यापारियों की दूसरी समस्या सरकार द्वारा जो गेस्ट हाउस जनता के लिए बनाये गए थे, उन सभी गेस्ट हाउसों को और सामुदायिक केंद्रों को प्रशासन द्वारा लीज पर उठा दिया जा रहा है इससे टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स व्यापारियों का व्यापार खत्म होने के कगार पर है वहीँ कपड़ा बनाने वाली, सोफा बनाने वाली, फर्नीचर बनाने वाली, क्राकरी बनाने वाली तमाम ऐसी फैक्टरियां भी बंद होने की कगार पर आ जाएगी। सरकार को इस पर चिंता करनी चाहिए, नहीं तो आने वाले समय में व्यापारियों का तो व्यापार खत्म होगा ही साथ में इससे रोजगार भी खत्म हो जाएगा।

महाअधिवेशन में प्रदेश के चेयरमैन पवन तलवार, संरक्षक भूपेन्द्र महामंत्री नवीन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजू, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम चौहान, प्रदेश सचिव विनोद गुप्ता, शंकर मल्होत्रा, ऋतिक जायसवाल, जितेन्द्र वर्मा, महेश सोनल शर्मा, आशीष टंडन शर्मा, अनवर आलम, अजय गर्ग व अन्य व्यापारीगण का विशेष सहयोग रहा।