गंभीर बीमारियों को ठीक करने की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण , तीन पर हुई करवाई
गाजीपुर । जंगीपुर थाना क्षेत्र के पहेतिया स्थित फिरोजपुर गांव में चल रहा था धर्मपरिवर्तन का खेल!- लकवा गांठिया बाध जैसे रोग की बीमारी के आड़ में कराया जा रहा था धर्मान्तरण!जंगीपुर-लकवा गठिया जैसी बीमारी के आड़ में कराए जा रहे धर्मपरिवर्तन के मामले में पुलीस ने तीन लोगो को गिरफ्तार किया है मामला जंगीपुर थाना क्षेत्र के पहेतिया गांव का है!रविवार के दिन थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी पवन सिंह को सूचना मिली की उनके घर से कुछ दूरी पर दवा के ईलाज के नाम पर कई दिनों से धर्मपरिवर्तन का गैरकानूनी तरीके से कार्य चल रहा है इस पर पवन अपने साथियों के साथ जंगीपुर थाना क्षेत्र के पहेतिया स्थित फिरोजपुर गांव में धावा बोला जहा पर फिरोजपुर गांव निवासीगण कल्पनाथ राजभर, अजीत राजभर, नन्दू राजभर द्वारा बीस से पच्चीस की संख्या में गरीब महिलाओं व पुरुषो को ईसाई समुदाय से जोड़ने के लिए बाईबिल पढ़ाकर धर्मपरिवर्तन कराया जा रहा था! पवन ने तत्काल इसकी सूचना पुलीस को दिया मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जंगीपुर अमित पाण्डेय ने मौके से तीन लोगो को गिरफ्तार कर थाने ले आए व धर्मांतरण के विरुद्ध कार्य करने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया! मौके पर सीओ सदर गौरव कुमार भी पहुचे थे!


