पुर्व प्रधान ने आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर, गरीब का टीन शेड गिराया,
गाजीपुर जंगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीरपुर ( डाड़ी ) में पुर्व प्रधान ने आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर गांव के ही एक गरीब की टीन शेड पर तोड़फोड़ करते हुए गिरा दिया पीड़ित ने जंगीपुर पुलिस को लिखित में गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ़ दिया तहरीर।
ख़बर है कि जंगीपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर डाड़ी निवासी अशोक यादव अपने परिवार के साथ सड़क किनारे टीन सेड डालकर जीवन यापन करता है उसने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि आज तड़के सुबह वह अपनी पुत्री पिंकी यादव और पत्नि सरोज यादव के साथ बैठकर खाना खाने जा रहा था तभी पड़ोस गांव घुमऊपुर के पुर्व प्रधान मोहन यादव, जयप्रकाश यादव, पंकज यादव व नीरज यादव लाठी डंडे से लैस होकर आए और मेरे टीन शेड पर ताबड़ तोड़ प्रहार करते हुए मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए टीन शेड को गिराकर चले गए जिसमे मेरी पुत्री पिंकी यादव को सर में चोट भी आई है। इस घटना के बाद पीड़ित अशोक यादव ने क्षेत्रिय संभ्रात जनों के साथ मिलकर पुलिस को आधा दर्जन लोगों के खिलाफ़ तहरीर दिया।
इस संबंध में जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि भूमि सम्बंधित विवाद था मामला संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रिय कानूनगो और लेखपाल के साथ मौका मुआयना किया गया है पीड़ित के तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।


