राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ पारंपरिक खेल
नोएडा। विद्यालय भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सीआईपीएल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से पारंपरिक खेल जैसे- खो-खो, रस्सा कस्सी और 100x4 रिले दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया I

जीतने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा अनुसार पदक देकर पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागी को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया। आज के मुख्य अतिथि बृजेश शुक्ला योगाचार्य और विद्यालय के प्रधानाचार्य सोमगिरी गोस्वामी ने खेल दिवस की सभी को बधाई दी और सभी खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को खेलो को ईमानदारी से और नियमों से खेलने के लिए प्रेरित किया | डॉ मनु उमेश, कोषाध्यक्ष की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय के शारीरिक आचार्य आशीष पंवार, मनीष कुमार, आचार्या पूजा और अनू की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई।


