सेवा भारती मेरठ प्रांत द्वारा सभी केंद्र संचालिकाओं का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

सेवा भारती मेरठ प्रांत द्वारा सभी केंद्र संचालिकाओं का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

Noida: सेवा भारती मेरठ प्रांत के अंतर्गत नोएडा विभाग ने अपने विभाग में चल रहे सभी केंद्र संचालिकाओं का प्रशिक्षण वर्ग 9:00 बजे से 5:30 तक राधा कृष्ण सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में संपन्न किया l इस वर्ग में उद्घाटन एवं समापन को मिलाकर कुल पांच सत्र रहे।  शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक ऐसी सभी आयाम के केंद्र चलाने वाली 26  संचालिकाओं की भागेदारी रही l 

उद्घाटन सत्र में अखिल प्रांत मंत्री का मार्गदर्शन मिला, उसके बाद नोएडा विभाग के संगठन मंत्री जतिन मिश्रा ने प्रथम सत्र में सेवा से समाज परिवर्तन, पांच परिवर्तन एवं सेवा बस्ती में हमारा महत्व ऐसे विषय लिए। द्वितीय सत्र श्रीमती मंजूषा देशमुख प्रांत शिक्षा आयाम प्रमुख ने लिया!

तृतीय सत्र में श्रीमती सरिता सती ने कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी l  समापन सत्र में  चिरंजीवी विभाग प्रचारक जी ने सेवा कार्य को ईश्वरी कार्य बताया एवं बताया की परमात्मा के चुने हुए प्रतिनिधि ही सेवा कार्य करते हैंl चंद्र प्रकाश विभाग मंत्री ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

वर्ग संयोजक के नाते आदित्य गौड़, सह संयोजक संदीप त्यागी रहेl वर्ग में विनोद कौशिक विभाग सह संघचालक, देव प्रकाश विभाग उपाध्यक्ष, अरुण नोएडा महानगर मंत्री, श्रीमती मंजू शर्मा, बी एल कपूर, अनुपम कौल जी उपस्थित रहे l