भाऊराव देवरस विद्या मंदिर की दो निशानेबाजों ने ऑल इंडिया इंटर स्कूल नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

भाऊराव देवरस विद्या मंदिर की दो निशानेबाजों ने ऑल इंडिया इंटर स्कूल नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

नोएडा। उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 26वीं यूपी स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में भाऊराव देवरस विद्या मंदिर की निशानेबाज भूमि श्री एवं अनुष्का कुमारी ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 320/400 और 315/400 अंक अर्जित किए तथा ऑल इंडिया इंटर स्कूल नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

इस शानदार उपलब्धि के साथ दोनों निशानेबाज अब भोपाल में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में भाऊराव देवरस विद्या मंदिर का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 30 अगस्त 2026 से 3 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज एवं मेंटर निशांत चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के निरंतर प्रयास और लक्ष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सोम गिरी एवं विद्या मंदिर प्रबंधन ने दोनों प्रतिभावान निशानेबाजों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

विद्यालय परिवार को विश्वास है कि भूमि श्री और अनुष्का कुमारी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं अपने प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगी।