बाबा बर्फानी के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर भक्त हुए मन्त्रमुग्ध 

बाबा बर्फानी के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर भक्त हुए मन्त्रमुग्ध 

 नोएडा। सेक्टर 56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार की भाँति अंतिम सोमवार को भी भव्य आयोजन किया गया। 

मंदिर में विशेष रूप से तैयार किए गए बाबा बर्फानी के अलौकिक स्वरूप का भक्तों ने दर्शन किया। पूजा अर्चना व आरती के पश्चात बाबा को खीर का भोग लगा कर प्रसाद स्वरूप भक्तों में वितरित किया गया। 

मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टीज आर. के. भट्ट, जे. एम. सेठ, जी. के. बंसल, हरीश सभरवाल आदि अपने परिवार संग बाबा की सेवा में उपस्थित रहे।