निराला एस्पायर उत्तराखंड प्रवासी मंच द्वारा उत्तराखंडी होली मिलन समारोह संपन्न

निराला एस्पायर उत्तराखंड प्रवासी मंच द्वारा उत्तराखंडी होली मिलन समारोह संपन्न

निराला एस्पायर उत्तराखंड प्रवासी मंच द्वारा आयोजित “उत्तराखंडी होली मिलन समारोह” का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम उत्तराखंडी संस्कृति, लोकगीतों, पारंपरिक व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा।

श्री राम पर्वतीय लोक कलामंच के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होली गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रवासी उत्तराखंडियों ने पूरे उत्साह से भाग लेकर अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया।

कार्यक्रम की सफलता सभी सदस्यों के सहयोग एवं विशेष रूप से महिलाओं के अथक प्रयासों का परिणाम है। मंच सभी सहभागी भाई-बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता है।