वीर सावरकर का साहस, देशभक्ति और प्रतिबद्धता की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी: आदेश राठी 

वीर सावरकर का साहस, देशभक्ति और प्रतिबद्धता की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी: आदेश राठी 

शिवसेना (शिंदे) गौतम बुद्ध नगर इकाई ने वीर सावरकर को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि                                            

नोएडा । विनायक दामोदर सावरकर को उनकी जयंती पर कई स्थानों पर श्रद्धांजलि दी गई। इसी क्रम में शिवसेना (शिंदे) गौतमबुद्ध नगर इकाई ने भी पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर पार्टी के जिला प्रमुख आदेश राठी, उप जिला प्रमुख कपिल अवाना, नीरज भाटी, ललित चौधरी, संजय नागर और विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे इस अवसर पर सावरकर की प्रतिमा को पुष्प अर्पण किया गया और उनके बलिदान पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। शिवसेना (शिंदे) गौतमबुद्ध नगर इकाई के जिला प्रमुख ने कहा कि वीर सावरकर का "साहस, देशभक्ति और प्रतिबद्धता" की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। वो एक "महान स्वतंत्रता सेनानी थे। वीर सावरकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि हमें उनके बलिदान को सहेजने और समझने की प्रेरणा देता है।

 वीर सावरकर एक निडर देशभक्त, दूरदर्शी विचारक और क्रांतिकारी के रूप में याद किए जाते  हैं। उनकी अटूट प्रतिबद्धता और उनके साहसिक विचार आज भी उन लोगों को प्रेरित करते हैं जो न्याय, साहस और वीरता के लिए खड़े है। कालापानी की क्रूर यातनाएं झेलने के बावजूद वे जीवनपर्यंत अडिग संकल्प के साथ राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते रहे। अंग्रेजी हुकूमत की असहनीय यातनाएं भी देश को आजाद कराने के उनके संकल्प को डिगा नहीं सकीं। उनका अमर बलिदान व संघर्षपूर्ण जीवन दर्शन युगों-युगों तक प्रत्येक देशभक्त को प्रेरित करता रहेगा।" सावरकर एक स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, वकील, लेखक थे।