विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत घर में पसरा मातम

गाजीपुर  मरदह थाना क्षेत्र के नासिर्दीनपुर गांव निवासी अजय पांडे (24) वर्ष पुत्र रमेश पांडे की बलिया जनपद के खानपुर गांव में शनिवार को विद्युत तार की चपेट में आने से मृतक का साले संग हुई मौत।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश पांडे का पुत्र अजय पांडे (24)वर्ष के छठ के दिन पुत्र प्राप्ति हुआ था। बताया जा रहा है कि पुत्र की छठीहार को कार्यक्रम को लेकर अजय पांडे अपने ससुराल बलिया जनपद के खानपुर गांव गया हुआ था।जहां 2 दिन के बाद पुत्र की छठीहार का कार्यक्रम था । शनिवार के दिन मृतक अजय पांडे अपने साले संदीप पांडेय संग खेत में शौच के लिए जा रहे थे उसी दौरान खेत में टूट कर गिरे हुए एचटी तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। खेत में काम कर रहे किसानों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। यह जानकारी मिलते ही गांव में मातम सा छा गया । घटनास्थल की तरफ सैकड़ों ग्रामीण दौड़ पड़े तो दोनों झुलसे हुए युवकों को आनन-फानन में ग्रामीण बलिया जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया । मृतक अजय पांडे प्राइवेट नौकरी में काम करता था।जिससे परिजनों का जीवन यापन होता था। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । वही पूरे गांव में मातम फैला हुआ