विकास कुड़िया बने भारतीय मजदूर परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

नोएडा। भारतीय मजदूर परिषद ने संगठन को नई गति और मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विकास कुड़िय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने उनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर परिषद के कार्यालय में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाई लखन चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला संगठन मंत्री गणेश जाटव तथा उमेश त्यागी का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने विकास कुड़िया को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा श्रमिकों के हितों से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र राव की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं संगठन की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती स्वीटी त्यागी जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और संगठन की एकजुटता, विस्तार एवं आगामी कार्यों को लेकर अपने विचार रखे।

समारोह के दौरान सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने विकास कुड़िया जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

भारतीय मजदूर परिषद संगठन की मजबूती, श्रमिक हितों एवं सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।