क्लब 27 में विमला बाथम ने किया ध्वजारोहण
नोएडा। सेक्टर 27 आरडब्ल्यूए ने स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन क्लब 27 में आयोजित हुआ जिसमें प्रातः 10:30 बजे उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, तदुपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें कल्पना कला केंद्र के बच्चों द्वारा देशभक्ति के गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किये गए वहीं सेक्टर के बच्चों द्वारा कविता, गीत एवं मंत्रोच्चारण आदि कार्यक्रम किए।

कार्यक्रम में सेक्टर के प्रतिभाशाली एवं होनहार बच्चों, बुजुर्गों आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉक्टर महेश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि शक्ति अवस्थी (एडिशनल डीसीपी), मनदीप सिंह (अधिशासी अभियंता विद्युत खंड तृतीय) आदि कई गणमान्य अथिति उपस्थित रहे।

सेक्टर 27 आरडब्लूए अध्यक्ष राजीव गर्ग एवं महासचिव मदन लाल शर्मा ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में सर्व श्री मूलचंद अवाना, मनीष शर्मा, विद्या राम अवाना, जुगल किशोर गुप्ता, एस के वर्मा , कपिल जैन, अशोक जैन, जनक सचदेवा, ए. एम. खान , निर्मल गुहा, m.l. गोगिया, लता गोयल, सीमा सिंघल, सुमन जैन, आदि कई सदस्य एवं सेक्टर के निवासी उपस्थित रहे।


