गोल्फ सिटी सोसाइटी में मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस, निकाली विशाल भगवा यात्रा

गोल्फ सिटी सोसाइटी में मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस, निकाली विशाल भगवा यात्रा

नोएडा। सेक्टर 75 स्थित गोल्फ सिटी प्लॉट 8 सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिकों, पूर्व सैनिकों एवं एओए पदाधिकारियों ने सोसाइटी स्थित पार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात विशाल भगवा यात्रा निकाला गया, जिसमें सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक, महिला एवं पुरुष सम्मिलित हुए।

समारोह में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए एओए के संरक्षक एवं अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी निवासियों को भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा आह्वान किया कि हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले भारत विश्व गुरु था, अब हमें फिर से देश को विश्व गुरु बनाना है तथा दुनिया का सबसे विकसित राष्ट्र बनाना है। हमें जाति, वर्ग, संप्रदाय से ऊपर उठकर अपने देश को महान बनाना है।

इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य प्रस्तुतीकरण किया गया। युवाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर एओए के अध्यक्ष मलिकेश्वर झा, उपाध्यक्ष जयदीप चौधरी, महासचिव शकुंतला कुमारी, संयुक्त सचिव अनमोल सिंह, कोषाध्यक्ष सुमिता गुप्ता, संतोष कुमार, सुनील अग्रवाल, एस.के.रथ, राजीव त्यागी, प्रभात राय, स्नेह भारद्वाज, पुनीत अग्रवाल,डा. शशांक शेखर, डा. भारतेंदु कुमार, के.एन. भटनागर, वाई. सिंह, विनोद श्रीवास्तव, राकेश कुमार, वी.एन.अग्रवाल, पूनम सिन्हा, सुनीर शर्मा, प्रशांत बिष्ट, पूजा त्यागी, राजीव मिश्रा, असित सिन्हा, जीतेश कुमार, रश्मि सिंह, कपिल चावला, प्रवीण बांगीया, रमेश चन्द्र सहित सैकड़ों सेक्टरवासी समारोह में सम्मिलित हुए।