वीरेन्द्र सचदेवा दिल्ली प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
हरेश उपाध्याय की रिपोर्ट...
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।प्रदेश कार्यालय मेंआयोजित एक कार्यक्रम में, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन,विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी,प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा एवं दिनेश प्रताप सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर,अशोक गोयल देवराहा, सुनील यादव,राजन तिवारी, कर्म सिंह कर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमति लता सोढ़ी एवं सरदार इम्प्रीत सिंह बक्शी, मीडिया रिलेशन प्रभारी हरीश खुराना,मीडिया रिलेशन प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी एवं अजय सहरावत व सभी जिलों के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर वीरेन्द्र सचदेवा ने अपने सम्बोधन में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर आभार प्रकट किया और कहा कि हम सबको सामूहिक नेतृत्व प्रणाली से काम करना है और 2024 में पुनः दिल्ली में भाजपा के सभी सातों सांसद प्रत्याशियों को सफल बनाने के लिये कार्य करना है। वीरेंद्र सचदेवा स्नातक और आरएसएस से जुड़े विस्थापित पंजाबी परिवार से हैं।


