विश्व विकलांग दिवस पर विशेष खबर

विश्व विकलांग दिवस पर विशेष खबर

गाजीपुर जनपद के बिरनो क्षेत्र के जयरामपुर बिठौरा गांव निवासी - अनिल यादव 2007 में उत्तर प्रदेश सरकार की तत्कालीन मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी के हाथों राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए थे, इनके दोनों हथेलियां नही है।स्वo जयप्रकाश यादव के चार पुत्रों में अनिल यादव सबसे बड़े है, और तीन भाई आशीष यादव, अजित यादव, अखिलेध यादव, है बचपन में पिता की मृत्यु होने जाने से परिवार का बोझ इनके कन्धे पर आ गया, इसी जिमेवारी का निर्वहन करते समय नवम्बर 1999 को इनका दोनों हाथ चारा काटते समय कट गया था, हिम्मत नहीं हारे और इन्होंने

दोनों हथेलियों में कलम फसा कर पढ़ना लिखा जारी रखा, हाईस्कूल- इंटरमीडिएट के साथ ही डबल एमo एo ( हिन्दी और भूगोल ) बीo टीo सीo कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स व हिन्दी टंकण की पढ़ाई पूरी की है,

 दिव्यांगता कहि आड़े नहीं आई, और इसी कटे हाथ से भिड़ भरी बाजार में साईकिल, मोटरसाइकिल, और चार पहिया वाहन भी चला लेते हैं, और खुद साइकिल चला कर गाजीपुर से नई दिल्ली जन्तर मंतर तक गये थे,सन 2018 में दिल्ली में ही सपा संरक्षक पूर्व रक्षा मंत्री मुख्यमंत्री नेताजी मुलायम सिंह जी भी सम्मानित किए थे।

और अनिल समाजसेवा और राजनीति में भी सक्रिय है, 2010 से 2015 तक गाजीपुर के बिरनो से जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके है, इनके काबिलियत को देखते हुए, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने भी प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किये है, 2009 में समाजवादी छात्रसभा में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य नामित हुए,, और 2019 में, समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय कार्य समिति में सदस्य नामित हुए थे, इस टाइम गाजीपुर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारणी सदस्य नामित है, और सोशल मीडिया प्लेटफार्म समाजवादी डिजिटल फोर्स के जिले के अध्यक्ष भी है,

अनिल युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।