विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकाली जाएगी विशाल शोभा यात्रा
नोएडा। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 अप्रैल रविवार को अखिल ब्रह्मांडनायक, कौशलाधीश अयोध्या के राजा श्री रामचंद्र के परम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। इस अवसर पर हनुमान जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लगभग 51 हजार हनुमान भक्तों के सम्मिलित होने का आवाहन किया गया है।
शोभायात्रा 28 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे कांशीराम रामजी अंबेडकर आवास परिसर सेक्टर 45 निकट बजरंग चौराहा व आम्रपाली सफायर से प्रारंभ होगी और, सेक्टर 37 बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन, नयाबास गांव, हरौला गांव, सेक्टर 5 पुलिस स्टेशन, सेक्टर 8-9 की बांस बल्ली मार्केट, स्वानी फर्निचर चौराहा, मेट्रो हॉस्पिटल चौराहा से सेक्टर 12-22 चौड़ा मोड़ चौराहा होती हुई सेक्टर 34 हनुमान मंदिर पर संपन्न होगी।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय केंद्रीय सह मंत्री मनोज एवम सानिध्य प्रांत सह मंत्री अमित जिंदल रहेंगे।
इस शोभा यात्रा में यात्रा प्रमुख विभाग संयोजक बजरंग दल ललित भारद्वाज, सह यात्रा प्रमुख महानगर संयोजक बजरंग दल सुमित, महानगर अध्यक्ष बहन छाया सिंह, मंत्री दिनेश महावर, उपाध्यक्ष सत्यवीर, कोषाध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, धर्म प्रसार प्रमुख राजीव शर्मा, सह मंत्री प्रवेश, सह धर्म प्रसार प्रमुख जितेंद्र, प्रचार प्रमुख राहुल दुबे व अन्य सभी अधिकारियों द्वारा सभी नोएडा निवासियों से निवेदन व आह्वान किया जा रहा है कि यात्रा के प्रारंभ मे एकत्रित होने का स्थान आम्रपाली के सामने सेक्टर 45 बजरंग चौक पर आपसे अनुरोध है की यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस हिंदू समाज की यात्रा की शोभा बढ़ाएं।


