चर्चित ड्राई फूड घोटाले की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

चर्चित ड्राई फूड घोटाले की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

 नोएड़ा। थाना सेक्टर 63 पुलिस द्वारा इलैक्ट्रानिक सिटी मेट्रो स्टेशन के पास से अभियुक्ता नील कमल  को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के विरूद्ध थाना सेक्टर 58 मे कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के चर्चित ड्राई फूड घोटाला की घटना के सम्बन्ध मे कुल 11 अभियोग धोखाधडी की गम्भीर धाराओ मे पंजीकृत है। जिन सभी 11 अभियोगो मे अभियुक्ता वर्ष 2020 से वांछित/फरार थी तथा अभियुक्ता की गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मुख्यालय द्वारा 09 फरवरी से 25,000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्ता द्वारा अपने अन्य साथी अभियुक्तो से साथ मिलकर षडयन्त्र के तहत थाना 58 क्षेत्र में एक आलिशान कार्यालय दुबई ड्राई फूड एण्ड स्पाईस हब के नाम से खोला गया तथा जहां से अभियुक्त गण के गैंग द्वारा सम्पूर्ण भारत देश व विदेश से ड्राई फूड के थोक विक्रेताओ से भारी मात्रा मे अलग तरह के कीमती ड्राई फूड का आर्डर मंगवाया गया। तथा माल प्राप्त हो जाने पर विक्रेताओ को माल की कुल रकम का एक बहुत छोटा हिस्सा देकर बाकी रकम के फर्जी चैक दे दिये जाते और चैको को कैन्सिल कर दिया जाता था। जिसके चलते उपरोक्त अभियुक्ता व इनके साथीयो द्वारा अनेक व्यापारियों से करोडो रुपयो की धोखाधडी की गयी। अभियुक्ता व अन्य इसके साथी अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना सेक्टर 58 मे कई अभियोग पंजीकृत है, जिसमे अभियुक्ता कुल 11 अभियोग मे वांछित / फरार थी जिसकी गिरफ्तारी पर 9 फरवरी को कमिश्नरेट मुख्यालय द्वारा 25,000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। कुल 17 अभियुक्तों में से 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है अन्य शेष 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।