पारिवारिक बंटवारे के मामले में जमकर हुआ मारपीट के बाद पुलिस पर हुआ हमला

पारिवारिक बंटवारे के मामले में जमकर हुआ मारपीट के बाद पुलिस पर हुआ हमला

शादियाबाद पत्थरबाजी ,तीन सिपाही घायल ट्रामा सेंटर रेफर।गांव में स्थिति तनावपूर्ण डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ आधा दर्जन थानों की पुलिस डेरा डाले हैं गांव में शनिवार की देर शाम नेवादा दुर्ग विजय राय गांव में संपत्ति विवाद को लेकर हुई घटना मैं पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामीणों के साथ हुई पत्थरबाजी में विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिसकर्मियों सहित दर्जनों लोग घायल हो गए जिसकी वजह से गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ बहरियाबाद भुडकुंडा नंदगंज दुल्लहपुर सैदपुर की पुलिस बुलानी पड़ी पुलिसकर्मियों के आने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ रविवार की सुबह से ही गांव में पुलिस वालों के अलावा कोई दिखाई नहीं दे रहा है गांव में सन्नाटा फैला हुआ है

क्षेत्राधिकारी भुडकुडा रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि गांव में स्थिति अब सामान्य है 30 अज्ञात और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147 148 149 186 341 353 333 307 आईपीसी व 7 सीएलए की धारा पंजीकृत की गई है गांव में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस गस्त कर रही है और लोगों से अपील कर रही है कि वह किसी अफवाहों पर ध्यान ना दें कोई सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को बताए।