दिल्ली एनसीआर में घर खरीदारों की पहली पसंद बनता जा रहा है वेव सिटी 

दिल्ली एनसीआर में घर खरीदारों की पहली पसंद बनता जा रहा है वेव सिटी 

गाजियाबाद। दिल्ली एनसीआर की आबोहवा में जब प्रदूषण का जहर भरा हो वैसे समय में शांत और हरियाली युक्त जगह वेव सिटी में घर खरीदने वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। 

गौरतलब है कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और नई दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से अच्छी कनेक्टिविटी के कारण वेव सिटी की लोकेशन लोगों को प्रभावित कर रही है। इसी वजह से लोग भीड़—भाड़ वाली जगह से निकलकर वेव सिटी में अपना ठिकाना बना रहे हैं। वैसे भी दिल्ली और एनसीआर में कई जगहों पर प्रदूषण के कारण लोग अब हरे भरे जगहों पर रहना पसंद कर रहे हैं। 

वेव सिटी में बड़ी संख्या में लोगों ने यहां प्लॉट भी खरीदा हुआ है ताकि अपने हिसाब से निर्माण कार्य करा सकें। एक रिपोर्ट के अनुसार, वेव ग्रुप ने 2009-10 में राज्य की हाई-टेक टाउनशिप नीति के तहत तकनीक-एकीकृत घरों और विशाल हरित क्षेत्र के साथ टाउनशिप परियोजना शुरू की थी। जो अब एक बड़ा आकार ले चुकी है। बीच में किसानों के विरोध के कारण परियोजना पर जरुर असर पड़ा था लेकिन अब कोर्ट के आदेश के बाद परियोजना सुचारु रुप से चल रही है। जिसके कारण अब यहां खरीददारों की मांग भी बढ़ती जा रही है।

वेव सिटी की लोकप्रियता का एक कारण यह भी है कि यहां रहने वाले स्थानीय निवासियों को जहां पर्यावरण अनुकूल माहौल मिल रहा है वहीं सुरक्षित वातावरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसकी प्लानिंग इस तरह से की गई है कि मध्यम वर्ग के लोग भी अत्याधुनिक सुख सुविधाओं का आनंद एक जगह प्राप्त कर सकते हैं। इस सिटी की मास्टर प्लानिंग दुनिया के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग फर्म ने किया है जिसकी वजह से यह परियोजना केवल गाजियाबाद की नहीं बल्कि देश भर की अनूठी परियोजनाओं में से एक है।