वेव सिटी के निवासियों ने ली चैंन की सांस, अराजक तत्वों के धरने—प्रदर्शन से थे परेशान 

वेव सिटी के निवासियों ने ली चैंन की सांस, अराजक तत्वों के धरने—प्रदर्शन से थे परेशान 

गाजियाबाद। लगातार धरना—प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में रहे वेव सिटी के निवासियों ने अब चैन की सांस लेना शुरु किया। अराजक तत्वों द्वारा लगातार किए जा रहे धरना—प्रदर्शन से स्थानीय निवासी दहशत में जी रहे थे। लेकिन कोर्ट के आदेश और प्रशासन की सख्ती के बाद अराजक तत्वों को धरना—प्रदर्शन खत्म करना पड़ा।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि धरना— प्रदर्शन के कारण हमेशा उन्हें डर बना रहता था कि कोई अनहोनी न हो जाए। क्योंकि ये प्रदर्शनकारी कभी भी उग्र रुख अख्तियार कर लेते थे। लेकिन प्रशासन की सख्ती से अराजक तत्व अब सक्रिय नहीं हैं और हम अपना काम सुचारु रुप से कर रहे हैं। गौरतलब है कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और नई दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से अच्छी कनेक्टिविटी के कारण वेव सिटी की लोकेशन लोगों को प्रभावित कर रही है।

इसी वजह से लोग भीड़—भाड़ वाली जगह से निकलकर वेव सिटी में अपना ठिकाना बना रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने यहां प्लॉट भी खरीदा हुआ है ताकि अपने हिसाब से निर्माण कार्य करा सकें। एक रिपोर्ट के अनुसार, वेव ग्रुप ने 2009-10 में राज्य की हाई-टेक टाउनशिप नीति के तहत तकनीक-एकीकृत घरों और विशाल हरित क्षेत्र के साथ टाउनशिप परियोजना शुरू की थी। जो अब एक बड़ा आकार ले चुकी है। बीच में किसानों के विरोध के कारण परियोजना पर जरुर असर पड़ा था लेकिन अब कोर्ट के आदेश के बाद परियोजना सुचारु रुप से चल रही है। जिसके कारण अब यहां खरीददारों की मांग भी बढ़ती जा रही है।

वेव सिटी की लोकप्रियता का एक कारण यह भी है कि यहां रहने वाले स्थानीय निवासियों को जहां पर्यावरण अनुकूल माहौल मिल रहा है वहीं सुरक्षित वातावरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसकी प्लानिंग इस तरह से की गई है कि मध्यम वर्ग के लोग भी अत्याधुनिक सुख सुविधाओं का आनंद एक जगह प्राप्त कर सकते हैं। इस सिटी की मास्टर प्लानिंग दुनिया के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग फर्म ने किया है जिसकी वजह से यह परियोजना केवल गाजियाबाद की नहीं बल्कि देश भर की अनूठी परियोजनाओं में से एक है।