पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं- उषा छाबड़ा

पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं- उषा छाबड़ा

नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल नोएडा  में नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से 8.10.25 को एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें स्वाति गोयल ने स्टोरीटेलिंग सेशन किया। उन्होंने  राजा और बब्बन हज्जाम की कहानी को प्रॉप्स, जिंगल्स, अभिव्यक्तिपूर्ण कथन और जीवंत क्रियाओं के साथ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लेखिका उषा छाबड़ा से सारगर्भित बातचीत हुई। इस सत्र का उद्देश्य था बच्चों एवं छात्रों में पठन पाठन की रुचि बढ़ाना और सृजनात्मक लेखन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना।

उषा छाबड़ा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं। उन्होंने लेखन को आत्म–अभिव्यक्ति का माध्यम बताते हुए बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने विचारों को शब्दों में ढालने का साहस करें। उन्होंने यह भी बताया कि कहानी कहने की कला बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बच्चों के लिए अपने लिखे कुछ लोकप्रिय पुस्तकों के अंश भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बड़े उत्साह से सुना।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया और कहा गया कि ऐसे सृजनशील शब्द लेखन और साहित्य को नई दिशा प्रदान करते हैं।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता गंजू जी तथा प्राइमरी विभाग प्रमुख श्रीमती आरती कौल एवं श्रीमती अंजू पुनिया जी उपस्थित रहीं।