महिला उद्यमी संस्था ने गरीब महिलाओं को किए कंबल वितरण
नोएडा। महिला उद्यमी संस्था की अध्यक्षा श्रीमती विमला बाथम ने बताया कि यह संस्था उद्यमी एवं स्वरोजगार परक, स्वावलंबी महिलाओं की उत्प्रेरक संस्था है जो महिला सशक्तिकरण के लिए काम करती है।
आज 10 दिसंबर को महिला उद्यमी संस्था ने ग्राम ममूरा सेक्टर 67 में गरीब महिलाओं को कंबल का वितरण किया
अध्यक्ष विमला बाथम के साथ उनकी कार्यकारिणी की सदस्याएं भी जिनमें उपाध्यक्ष पूनम कोहली, उपाध्यक्ष सुमन ढाका, महासचिव वंदना शर्मा, सचिव कविता त्यागी, सचिव दीपिका नारायण, कोषाध्यक्ष नीलिमा दुबे, कार्यकारिणी सदस्य तूलिका कुमार, राजेश्वरी त्यागराजन, शिल्पा शर्मा, सुनीता खटाना एवं ऐश्वर्या आदि शामिल रही।


