कालकाजी में LPG संकट के खिलाफ महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन
आज कालकाजी क्षेत्र में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर ज्योत्सना गोगिया के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं द्वारा LPG गैस संकट के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और दिल्ली में बढ़ती गैस कीमतों व समय पर सिलेंडर न मिलने की समस्या को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। महिलाओं ने बताया कि घरेलू गैस की समस्या उनके दैनिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है।
महिला कांग्रेस की टीम ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द LPG संकट का समाधान किया जाए और आम जनता को राहत दी जाए।
महिलाओं की एक ही मांग — सस्ती और समय पर गैस उपलब्ध कराओ!


