अखिलेश यादव की 29 मार्च की रैली को लेकर समाजवादी पार्टी में गुटबाजी चरम पर
नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की 29 मार्च को दादरी में होने जा रही रैली को लेकर समाजवादी पार्टी में गुटबाजी उभर कर सामने आ रही है
कल 26 मार्च को समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता द्वारा सेक्टर 71 में समाजवादी पार्टी संगठन की एक मीटिंग रैली की तैयारीयों को लेकर आयोजित की गई जिसमें महानगर के सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था परंतु मीटिंग में उनकी कार्यकारिणी के ही लोग नहीं पहुंचे साथ ही महानगर के प्रकोष्ठों के अध्यक्षों ने भी मीटिंग में भाग लेना जरूरी नहीं समझा

वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनील चौधरी द्वारा शाम को सेक्टर 19 के बारात घर में रैली की आयोजन को लेकर मीटिंग आयोजित की गई जिसमें पूर्व राज्य मंत्री जावेद आब्दी एवं रैली के संयोजक राजकुमार भाटी खुद उपस्थित रहे. इससे पूर्व भी महानगर संगठन द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में पूर्व मंत्री एवं अन्य आमंत्रित लोग उपस्थित नहीं हुए थे
मिली जानकारी अनुसार रैली के संयोजक राजकुमार भाटी द्वारा रैली की तैयारी को लेकर अभी तक जितनी भी मीटिंग की गई हैं किसी भी मीटिंग में महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता को आमंत्रित नहीं किया गया है
एक ही दिन एक ही रैली को लेकर दो जगह मीटिंग होना समाजवादी पार्टी मे चल रही अंदरूनी खींचतान को दर्शाता है
इस संगठन में महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की घटती हुई पकड़ के तौर पर देखा जा रहा है ऐसा माना जा रहा है कि संगठन में पार्टी के वरिष्ठ लोगों द्वारा उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है


