कार्यकर्ता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु संकल्पित हैं - नन्द गोपाल गुप्ता
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज राजधानी दिल्ली स्थित गृहमंत्री आवास पर कुशल रणनीतिकार व संगठनशिल्पी, एवं कर्मठ गृहमंत्री अमित शाह का आत्मीय सानिध्य प्राप्त किया! विभिन्न सांगठनिक व राजनैतिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई एवं बहुमूल्य मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया।
संगठन द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत क्लस्टर प्रभारी जैसा महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया। गृह मंत्री अमित शाह ने इस भूमिका के सम्यक निर्वहन हेतु संगठन कार्य के दीर्घ अनुभव से युक्त अनेक बहुमूल्य सुझाव प्रदान किये।
मंत्री नन्दी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु संकल्पित हैं।
गृहमंत्री अमित शाह का सतत परिश्रम, वैचारिक निष्ठा एवं सार्वजनिक जीवन में सक्रियता हम सबके लिए प्रेरणात्मक है! उनके द्वारा अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु ह्रदय से आभार व्यक्त किया।


