गणेश नगर एवं महावीर नगर में हुआ हिंदू सम्मेलन

गणेश नगर एवं महावीर नगर में हुआ हिंदू सम्मेलन

नई दिल्ली (तिलक नगर) गणेश नगर एवं महावीर नगर (तिलक नगर) में रविवार को एक विशाल हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में श्रीमन जगद्गुरु स्वामी महायोगी महाराज की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने आशीर्वचनों से उपस्थित जनसमूह को सनातन मूल्यों से जुड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत प्राध्यापिका अर्थशास्त्री डॉ

. हरीश जी ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महेंद्र दीवानजी थे। 

वंदेमातरम् गायन से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में श्री सनातन धर्म मंदिर गणेश नगर की महिला भजन मंडल की ओर से राम नाम के भजनों की सुन्दर प्रस्तुति की. भजन प्रस्तुत करते हुए मंडल के दिपक धवन, इंदु गुप्ता , सोना रावत व अन्य  सदस्यों ने उपस्थितों को मंत्र मुग्ध कर दिया । जिसके उपरान्त स्थानीय समाजसेवी कर्मवीर त्यागी एवं उनकी टीम द्वारा ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया। जबकि हरीश पुरोहित और स्वयंसेवकों ने आत्मरक्षा की नियुध कला तकनीकों का प्रदर्शन कर लोगों को आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर राकेश सब्बरवाल जी ने “पंच परिवर्तन” विषय पर प्रेरक उद्बोधन दिया।इसी के साथ स्थानीय छात्र छात्राओं ने “पंच परिवर्तन” पर एक नुक्कड़ नाटिका भी प्रस्तुत की ।

इस हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत विगत 1 फरवरी को श्री सनातन धर्म मंदिर गणेश नगर में चित्रकला सभा स्पर्धा व हनुमान चालीसा पठन स्पर्धा का आयोजन किया गया था, कार्यक्रम में इन  स्पर्धाओं के विजेताओं को प्राध्यापिका अर्थशास्त्री डॉ. हरीश जी, हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता जी व सचिव श्री सुमीत अलघ के हांथों सम्मानित किया गया । हनुमान चालीसा स्पर्धा के विजेताओं ने सामूहिक चालीसा पठन की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में दिलीप जी एवं उनकी टीम द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।

हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के सचिव श्री सुमीत अलघ प्रस्तावना करते हुए समाज में संस्कार, सुरक्षा और संगठन की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।

समिति के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलन समाज को सांस्कृतिक रूप से जागरूक और संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंच का संचालन राकेश सब्बरवाल एवं राकेश शर्मा ने किया।

सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक श्री अमर सिंह जी, स्थानीय पार्षद हरीश ओबेरॉय तथा विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष सेठ राम निवास गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

श्री सनातन धर्म मंदिर, गणेश नगर समिति सहित क्षेत्र की अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने आयोजन में सहयोग दिया और उनके सदस्य बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन भारत माता की सामूहिक आरती, प्रसाद वितरण के साथ समाज में एकता, संस्कार और सनातन संस्कृति को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।