यस मैडम ग्रुप ने बनाया 500 पार्टनर्स को गोल्ड पार्टनर, किया सम्मानित
नोएडा। सेक्टर 70 स्थित भगवती गार्डन में यस मैडम ग्रुप ने गोल्ड पार्टनर आरआरआर सेरेमनी आयोजित की गई, जहां दिल्ली एनसीआर से आए प्रतिभागियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
यस मैडम की संस्थापक युक्ति आर्या ने बताया कि यस मैडम के पार्टनर्स जो बहुत सी मुश्किलों से लड़कर अपने कौशल के बलबूते पर परिवार और बिजनेस की ज़िम्मेदारी को निभाते हैं आत्मनिर्भर बन कर आज एक अच्छी आय अर्जित कर रही है और अपने परिवार को चला रही है।
उन्होंने बताया कि जो महिलाये हमारे साथ जुड़ी है उनको पुरस्कार, मान्यता और सम्मान देने के लिए ही आज का अवार्ड उत्सव रखा गया है जिसमें उनके परिवार के लोगो ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा की जब आपकी मेहनत मे आपका परिवार आपकी मदद और समर्थन करता है तो बहुत गर्व महसूस होता है।
यस मैडम की सह-संस्थापक गरिमा शर्मा ने बताया कि आज हमने 2600 पार्टनर्स में से लगभाग 500 पार्टनर्स को प्रमोट कर के गोल्ड पार्टनर बनाया है।
इस उत्सव में यस मैडम की सह-संस्थापक सीमा विश्नोई, मयंक आर्य, आदित्य आर्य, युक्ति आर्य, गरिमा शर्मा, आकांक्षा विश्नोई का विशेष योगदान रहा।


