दिनेश इंटरनेशनल स्कूल परिसर में मनाया गया योग दिवस

दिनेश इंटरनेशनल स्कूल परिसर में मनाया गया योग दिवस

नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गॉड सुंदरम स्थित दिनीश इंटरनेशनल प्री प्राइमरी स्कूल परिसर में टैपिंग फीट संस्था के तत्वाधान में योग दिवस मनाया गया। मयंक जैन और श्रीमती शालिनी सिंह ने इस आयोजन में मार्गदर्शन दिया।

यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने भाग लिया और यह सत्र एक सामूहिक चेतना का प्रतीक बन गया। सभी को बताया गया कि रोज़ाना 30 मिनट का योग कैसे जीवन बदल सकता है। 2025 की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' इस दौरान समिति के काफी लोगों ने इसमें बजट का हिस्सा लिया और योग के प्रति लोगों जागरूक किया गया।

स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर निशांत शर्मा ने योग दिवस में आए सभी लोगों का अभिनंदन किया और कहा कि योग को अपने दिनचर्या में लाए।