युवा आयोग भी बनना चाहिए - राजयोगी आचार्य आनंद गिरि

नोएडा। सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में मानवाधिकार सुरक्षा संघ द्वारा एक सम्मान समारोह और नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाने का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि पीस एम्बेसडर यूनाइटेड नेशन के नजीब एवं राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व डी.जी. उत्तर प्रदेश सूर्य कुमार शुक्ला, संस्था के अध्यक्ष राजयोगी आचार्य आनंद गिरि, डॉक्टर समीम खान फिल्म प्रोड्यूसर एंड डायरेक्टर एवं संगठन के विशेष सम्मानित उपस्थित रहे।
इस सम्मान समारोह में डॉ अरविंद सिंह राठौर को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अपने वक्तव्य में डॉक्टर अरविंद ने कहा कि मैं पूज्य गुरुजी के विचारों व संगठन के क्रियाकलापों को देखकर अपने आपको संगठन में जुड़ने से रोक नहीं पाया, मैं वचनबद्धता पूर्ण शपथ लेता हूं कि मानव सेवा में संगठन के बहुउद्देशीय पूर्ति व विस्तार के लिए अपने तन मन धन की आहुति देने से पीछे नहीं हटूंगा।
इसी क्रम में संगठन के संस्थापक राजयोगी आचार्य आनंद गिरि महाराज ने मानव सेवा, भाई चारा, भेद भाव से रहित होकर मानव सेवा में उफान में तत्पर रहने का आग्रह किया, उन्होंने अपने भाषण में कहा कि सरकार को एक युवा आयोग भी बनाना चाहिए जिससे भारत के तमाम युवा अपना पंजीकरण करा सके और सरकार के पास भी आंकडा रहेगा कि कितने लोग बेरोजगार हैं जिसके अनुसार समाधान किया जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हम हिंदू नव वर्ष पर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक यात्रा भी निकालेंगे जिसमें 16 राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा यात्रा का स्वागत किये जाने की संभावना है। इस यात्रा के माध्यम से डेढ़ करोड़ पेड़ लगाने की योजना है।
राष्ट्रीय महासचिव डॉ विजय कुमार ने संगठन का विस्तार करते हुए संघ को अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाने का संकल्प लिया, व जनमानस के हित में संगठन में सभी को जोड़ने का आह्वान करते हुए मानव शक्ति से समाज में बदलाव का संकल्प लिया और बताया कि यह संगठन किसी जाति विशेष या धर्म से प्रेरित नहीं होते हुए सभी मानव के हित में कार्य करता है।
राहुल बंसल को गाजियाबाद व्यापार मंडल का अध्यक्ष बनाया गया, वहीं उन्होंने भी शपथ ली है कि गाजियाबाद के सभी व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वह अन्य व्यापारियों के साथ में मिलकर उनके साथ खड़े रहेंगे।
मोर्चे का अध्यक्ष बनाया गया त्रिभुवन शर्मा को मेरठ मंडल का अध्यक्ष, शिव शंकर राघव को नोएडा का जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा को तहसील अध्यक्ष जेवर, बादल गोयल नगर अध्यक्ष जेवर, कालीचरण को नगर अध्यक्ष टप्पल अलीगढ़, अंकित अग्रवाल, शोभित बजाज, मुदस्सर मेमन। इसी क्रम में अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और समाज हित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।