युवा शक्ति ने किया समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र बहादुर सिंह को सम्मानित

युवा शक्ति ने किया समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र बहादुर सिंह को सम्मानित

नोएडा। वाईएसएस फाउंडेशन  ने जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र सिंह  को उनके समाज में उत्कृष्ट योगदान एवं सामाजिक सदभाव के लिए सम्मानित किया। शैलेन्द्र सिंह पिछले काफी वर्षों से समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के  अथक प्रयासों के लिए जाने जाते है उन्होंने समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में समायोजित कर आगे बढ़ाया है।

वाईएसएस के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा, "शैलेंद्र सिंह समाज के लिए एक प्रेरणा हैं और जिन्होंने समाज के लिए अमूल्य कार्य किया है।" उन्होंने यह भी कहा कि युवा शक्ति हमेशा ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करती है जो समाज के विकास में योगदान करते हैं।

शैलेन्द्र सिंह ने इस सम्मान के लिए  वाईएसएस और सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे समाज की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज के विकास में योगदान करने के लिए आगे आएं।  नमो सेवा केंद्र से कुबेर बिष्ट, मशहूर सिंगर विशाल श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद दुबे, अनिल कुमार चौधरी, विकास गुप्ता एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।