सभी रक्षकों की निरंतर सेवा करनी चाहिए - राजीव शर्मा
नोएडा। हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर नोएडा के युवाओं की संस्था ह्युमन ऑफ नोएडा ने आरडब्ल्यूए-सी ब्लाक के साथ मिलकर हमारी सोसाइटी के रक्षक यानि सिक्युरिटी गार्डों और नोएडा के नागरिकों के रक्षकों यानि पुलिस वालों को ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक शहर में घूम कर वितरित की।

ह्यूमन ऑफ नोएडा के सदस्य प्रज शर्मा व आशीष शर्मा ने कहा कि हनुमान भगवान हमारी हर बाधा को दूर कर रक्षा करते हैं, इसी तरह सिक्युरिटी गार्ड और हमारी नोएडा पुलिस हमारी रक्षा करती हैं इसलिए ये भी हमारे सामने साक्षात हनुमानजी के ही एक रूप में हैं, इसलिए हमें इनकी भी सेवा करनी चाहिए।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि हमारे इन सभी रक्षकों की निरंतर सेवा करनी चाहिए। गॉर्ड और पुलिस मैन नोएडा के नागरिकों की रक्षा के लिए ही इतनी गर्मी में, धूप में सड़कों पर खड़े रहते हैं, आज सरहदों पर सैनिक, सड़कों पर पुलिस और सोसाइटी में सिक्युरिटी गार्ड हमारे श्रीराम के दूत महा रक्षक हनुमान का रूप होते हैं, इनका ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है।


