रक्त-नेत्र-अंगदान शिविर का हुआ आयोजन

रक्त-नेत्र-अंगदान शिविर का हुआ आयोजन

नोएडा।PNI News। लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर-56 नोएडा के द्वारा 7 मार्च, 2021, मंदिर परिसर में रक्त-नेत्र-अंगदान शिविर आयोजित किया गया। रक्त/ नेत्र एवं अंग दान करने के नेक काम के लिए रक्तदाताओं में बहुत उत्साह था जैसा कि इस महामारी के मध्य 174 से अधिक रक्तदाताओं की संख्या से देखा जा सकता था।
रक्त एकत्र करने के लिए नॉएडा रोटरी ब्लड बैंक और जिला अस्पताल, नोएडा से की टीमें आई थीं।

शिविर को 118 यूनिट रक्तदान इस महामारी के मध्य एक बड़ी सफलता मिली। इसके अलावा 33 दाताओं को फिर आने के लिए कहा गया। 23 दाताओं ने अपने नेत्रों और अंगों को दान करने का संकल्प लिया।
 
एम्स, नई दिल्ली की टीमें आंखों और अंगों के दान पंजीकरण के लिए आई थीं।

समग्र गौतमबुद्धनगर जिले में, यह एकमात्र ऐसा शिविर है, जहां दाताओं ने नोएडा के एक ही शिविर में एक साथ रक्त-नेत्र-अंगदान करते हैं। हमारे शिविर को स्वास्थ्य शिविर सह रक्त/ नेत्र/ अंग दान शिविर का नाम देना अनुचित नहीं होगा।

दाताओं और स्वयंसेवकों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए, कई गणमान्य लोगों ने शिविर का दौरा किया। जिसमें प्रमुख डॉक्टर सुशील चौधरी व डॉक्टर रेवा चौधरी ( आई॰ केअर), डॉक्टर डी. के. मोदी, दीपक विग प्रधान पंजाबी विकास मंच अपनी टीम के साथ. व अन्य लोग इस शिविर के साक्षी बनें।
 
आयोजको ने सभी रक्त-नेत्र-अंगदान दाताओं, प्रायोजकों, जिला अस्पताल, नोएडा, एम्स, और रोटरी नोएडा ब्लड बैंक की सभी टीमों का आभार व्यक्त करते हैं।
 
आयोजक निष्ठा से सभी स्वयंसेवकों, नकद एवं वस्तुओं के स्वरूप में दान देनेवाले दाताओं का आभार व्यक्त करते हैं।
 
आयोजकों में आर एन गुप्ता, ओ पी गोयल, जे एम सेठ, आर पी गुप्ता, जी के बंसल व वंदना बंसल, हरीश सभरवाल, इंदर पाल खंडपुर, संजीव बांधा, अंबेश भांबरी, महक सिंह, बाबू राव, मनोज टंडन, के. डी. शर्मा , सुभाष निझावन, राजीव अजमानी, श्रीमती सुशम मंधार, श्रीमती शैल माथुर, आदि ने दाताओं को नेक काम में योगदान करने के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ आयोजको ने भारत विकास परिषद व दी ईनफिनीटी स्कूल का उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।