बारहवीं कक्षा के छात्र केशव देव शर्मा ने बनाया पुलिस आयुक्त का चित्र
गौतम बुध नगर।PNI News। उत्तर प्रदेश में बारहवीं कक्षा के छात्र केशव देव शर्मा जिसकी उम्र 17 वर्ष है जिन्होंने 73 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में पुलिस आयुक्त आलोक सिंह का स्केच चित्र अपनी कला और कौशल और अपने अनुभव को श्वेत पत्र पर उतार कर अपनी भावनाओं को जागृत किया

केशव देव शर्मा ने इस चित्र को कमिश्नरेट गौतम बुध नगर पुलिस लाइन परिसर में हो रहे गणतंत्र दिवस समारोह के उपरांत पुलिस आयुक्त आलोक सिंह सर को सप्रेम भेंट किया, इस भेंट के उपरांत कमिश्नरेट गौतम बुध नगर पुलिस आयुक्त ने होनहार बच्चे को ढेर सारा आशीर्वाद लेकर बच्चे की भावनाओं के बारे में पूछा तो बच्चे ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पढ़ लिखकर आईपीएस बन राष्ट्र का सम्मान एवं राष्ट्र को समर्पित होगा यही मेरा लक्ष्य है।


