अलग-अलग गांव में जाकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते है - निखिल
ग्रेटर नोएडा।PNI News। दीया फाउंडेशन एवं स्व0 महावीर प्रसाद अग्रवाल चैरिटेबल द्वारा ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन के पतवाडी गांव मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
दीया फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने बताया कि हमारी संस्था प्रत्येक सप्ताह जनपद के अलग-अलग गांव में जाकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करती रहती है।

आज के इस शिविर में डॉ राजीव नयन जनरल फिजिशियन, दंत विशेषज्ञ डॉक्टर शैलेंद्र प्रजापति, एवं डॉ अभिषेक सिद्धार्थ द्वारा आए हुए लगभग 110 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इस अवसर पर नेत्र परीक्षण भी किया गया और सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई।


