पोषण पखवाड़ा के व्यापक अभियान में कुपोषण से बचाव हेतु किया गया जागरूक

पोषण पखवाड़ा के व्यापक अभियान में कुपोषण से बचाव हेतु किया गया जागरूक

नोएडा। सेक्टर 30 स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय जिला अस्पताल में जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ सीमा यादव व महिला चिकित्सक डॉ शालिनी सिंह द्वारा राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत बच्चों महिलाओं व किशोरियों को पोषण आहार व स्वच्छता की जानकारी दी गई।

पोषण पखवाड़ा के व्यापक अभियान में कुपोषण से बचाव हेतु जागरूक किया गया, और जल है तो जीवन है के बारे में बताया गया। महिलाओं एवं किशोरियों में होने वाली रक्त की कमी व अन्य परेशानियों से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया व स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया।