विंध्याचल में चिकित्सक की लापरवाही से गई श्रमिक की जान परिजनों ने किया हंगामा|

विंध्याचल में चिकित्सक की लापरवाही से गई श्रमिक की जान परिजनों ने किया हंगामा|

विंध्याचल| PNI NEWS| क्षेत्र के अंतर्गत सेमरी गांव के समीप मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में श्रमिक की मौत हो गई जिसके बाद स्वजन ने अस्पताल में खूब हंगामा किया मौके पर पुलिस पहुंची और समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक के पुत्र ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित डॉ व स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी मिर्जापुर विंध्याचल के गैपुरा चौकी के अंतर्गत कोलाही गांव निवासी रामा शंकर विश्वकर्मा जिनकी उम्र 47 वर्ष थी अचानक उनके हाथ में दर्द उठा और उनके पुत्र मुकेश विश्वकर्मा ने उनको सेमरी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया वहां चिकित्सकों द्वारा उनको भर्ती कर लिया गया पुत्र का आरोप है कि पिता को इंजेक्शन लगाते ही उनकी हालत बिगड़ गई कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई हालांकि स्वजनों ने उन्हें मंडली अस्पताल ले गए लेकिन वहां पर उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया मृतक को एक पुत्री व दो पुत्र मुकेश व रुपेश है मृतक की पत्नी को जैसे ही पता चला कि उनके पति अब नहीं रहे उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया विंध्याचल कोतवाल प्रभारी नीरज पाठक ने बताया की उन्हें इलाज के दौरान लापरवाही से मृत्यु की तहरीर मिली है जिसको उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है