इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी ने बांटे 1800 मास्क
दिल्ली।PNI News। इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी द्वारा विभिन्न स्थानों पर हाउस कीपिंग स्टाफ एवं गार्ड्स को लगभग 1800 मास्क का मुफ्त वितरण किया गये। इस वितरण का मुख्य उदेश्य ज़्यादा से ज़्यादा लोगो को कोरोना के बारे में जागरूक करना था और उनको मास्क वितरण के द्वारा इससे बचने के लिए बताना था।

संस्था की क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रमुख शिखा श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगो को कोरोना काल में संस्था द्वारा ज़्यादा से ज़्यादा से मदद करना है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2 अक्टूबर संस्था को कोरोना काल में बेहतरीन कार्य करने के लिए आज तक टीवी चैनल से 'Best NGO' का अवार्ड देश के स्वास्थ्य मंत्री से मिला था।
इस वितरण के दौरान संस्था द्वारा अपार्टमेंट्स में भूमिका कार्यक्रम के बारे में भी लोगो को जागरूक किया और उनको स्वच्छ और बेहतर भोजन के बारे में बताया गया ताकि वो अपने जीवन में बेहतर एवं जैविक भोजन का इस्तेमाल कर सके।


