श्रीजी गौ सदन के मासिक भवन मे पहुचें विधायक
नोएडा।PNI News। श्रीजी गौ सदन सेक्टर 94 नोएडा पिछले कई वर्षों से महीने के पहले रविवार को हवन कराते हुए आ रहे हैं इसमें 4 से 8 परिवार यजमान के रूप में हवन करते हैं और बाकी सभी नोएडा वासी उनके साथ मिलकर हवन में शामिल होते हैं। आज के हवन में नोएडा के विधायक पंकज सिंह का आगमन हुआ उन्होंने गौशाला में घूमकर बाड़ो की स्थिति का जायजा भी लिया। गायों को हरा चारा, गुड़ खिलाया।

हवन के पश्चात कुछ वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर की वर्तमान स्थिति पर चर्चा भी की। छोटी बछिया के साथ फोटोशूट भी किया। हवन में गौशाला अध्यक्ष एन. के. अग्रवाल तथा यू सी बंसल, महेश गुप्ता, विमल अग्रवाल ,संजय गुप्ता, अनिल अग्रवाल, केशव ,संजय गोयल, राजीव अग्रवाल, राजीव गोयल तथा अन्य नोएडा के गणमान्य निवासी उपस्थिति रहे।


