संविधान दिवस एवं अमृत महोत्सव पर एक हुआ गौष्ठी का आयोजन
नोएडा।PNI News। अधिवक्ता परिषद् गौतम बुद्ध नगर इकाई द्वारा संविधान दिवस एवं अमृत महोत्सव पर एक गौष्ठी का आयोजन जनपद न्यायालय सूरजपुर गौतम बुद्ध नगर के बार सभागार मे किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता विशाल, जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गौतम बुद्ध नगर व विशिष्ट अतिथि विपिन त्यागी, कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद् तथा जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष मानोज भाटी बोडाकी का उद्बोधन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष नितिन त्यागी एडवोकेट व संचालन अमित शर्मा एडवोकेट महामंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे युवा अधिवक्ता साथियो को इकाई के मंत्री आलोक शर्मा के सौजन्य से अतिथियो द्वारा क्रिमिनल मेजर ऐक्ट पुस्तक का वितरण किया गया। इकाई मे योगदान के लिये वरिष्ठ अधिवक्ता किशन लाल पाराशर, राकेश वर्मा, व ब्रहमजीत भाटी (डी जी सी क्रिमिनल) को इकाई द्वारा सम्मानित किया गया। भारी संख्या में अधिवक्ता साथियो ने गौष्ठी मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


