सलाम नमस्ते में जीत कैंसर पर कार्यक्रम
नोएडा। कैंसर पूर्ण रूप से असाध्य नहीं, आप दृढ़ इच्छाशक्ति से इसे हरा सकते हैं। सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फायरफ्लाई सरकोमा फाउंडेशन की फाउंडर तनीषा गुप्ता यह बात अपने विचार प्रकट करते हुए कहा। बृहस्पतिवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित “जीत कैंसर पर” कार्यक्रम के दौरान रेडियो के माध्यम से कैंसर के लक्षण, बचाव, एवं उपचार पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए फायर फ्लाई सरकोमा की फाउंडर तनीषा गुप्ता ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार नोएडा में चार हजार से अधिक कैंसर के मामले हैं। जिनमें मुंह और ब्रेस्ट कैंसर के मामले सर्वाधिक हैं। जिले में 2016 में 1100 कैंसर के मामले थे जो 2018 में बढ़कर 2000 हो गए। शहर के अच्छेजा, बिश्नुली, दुजाना, खेड़ा धर्मपुरा और छपरौला में इस भयानक बीमारी के कई लोग ग्रस्त है। कई गांवों में इस बीमारी से लोगों की जान भी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को इस गंभीर बीमारी से जागरूक करना है। साथ ही कैंसर से बचाव के लिए युवा पीढ़ी को प्रचार-प्रसार पर और अधिक जोर देने की जरूरत है।
वहीं सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि हम फायरफ्लाई फाउंडेशन के साथ जुड़ कर भविष्य में भी सकारात्मक बदलाव पर काम करेगें। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में तनीषा गुप्ता ने कैंसर के शुरुआती लक्षण एवं समुचित इलाज पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान फायरफ्लाई के निदेशक चिराग गुप्ता ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।


