एसएससीए ने बच्चों संग मनाया होली मिलन

एसएससीए ने बच्चों संग मनाया होली मिलन

नोएड़ा।PNI News। सोसाइटी फॉर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एडवांसमेंटएस (SSCA NGO) द्वारा अपनी लाइब्रेरी में बच्चों के साथ होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन किया। बच्चों और संस्था के सदस्यों पदाधिकारियों ने फूलों के साथ होली खेली गई।

इस होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि नोएडा विकास प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश ने भाग लेकर इस प्रोग्राम को और भी अधिक आनंदित बना दिया।

इस प्रोग्राम में नोएडा लोक मंच के महेश सक्सेना एवं मदरहुड क्लब की एकता सहगल भी उपस्थित थी। इस प्रोग्राम में बच्चों ने होली पर आधारित लोकगीत एवं नृत्य भी प्रस्तुत किए। सभी बच्चों को प्रोग्राम के समापन पर रिफ्रेशमेंट भी दिया गया।

इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष सीए सुभाष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्षा श्रीमती विमलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती अलका भट्ट, पूर्व कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुछल, सह सचिव श्रीमती संतोष शर्मा, श्रीमती कंचन श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।