आईएमएस में स्मार्ट फोन का वितरण

आईएमएस में स्मार्ट फोन का वितरण

नोएडा। तकनीकी रूप से छात्रों को सशक्त बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शुक्रवार को स्मार्टफोन का वितरण हुआ। सेक्टर 62 स्थित आईएमएस परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्थान के 181 छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ मिला। संस्थान द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम में आईएमएस की डीन मेजर नुपुर गुप्ता, रजिस्ट्रार प्रदीप सारस्वत के साथ संस्थान के शिक्षकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए मेजर नुपुर गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना से छात्रों को वैश्विक गतिविधियों से जुड़ने का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन के वर्तमान दौर में सरकार की यह पहल, शिक्षा पूर्ण करने में विद्यार्थियों के ले सहायक होगी। कार्यक्रम के दौरान मेजर गुप्ता ने छात्रों को मोबाइल देते हुए शिक्षण कार्य के लिए जागरूक किया, साथ ही जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

वहीं आईएमएस के रजिस्ट्रार प्रदीप सारस्वत ने बताया कि आज बीसीए एवं बीए.जेएमसी अंतिम वर्ष के छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किया गया। शुक्रवार को बीसीए के 111 एवं बीए.जेएमसी के 70 छात्र-छात्राएं प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्टफोन वितरण योजना के लाभार्थी बने। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ छात्र-छात्राएं के पढ़ाई-लिखाई में उपयोगी होगी। वहीं आज के कार्यक्रम में 181 छात्र-छात्राओं ने स्मार्टफोन प्राप्त कर अपनी खुशियां जाहिर की।