मारवाड़ी युवा मंच नोएडा की नई कार्यकारिणी ने गौ वंश की सेवा कर, किया शुभारंभ

मारवाड़ी युवा मंच नोएडा की नई कार्यकारिणी ने गौ वंश की सेवा कर, किया शुभारंभ

नोएड़ा। मारवाड़ी युवा मंच नोएडा की नई कार्यकारिणी द्वारा आज सैक्टर 94 स्थित श्रीजी गौशाला में गौ वंश की सेवा कर शुभारंभ किया गया। युवा मंच के गौ सेवा संयोजक तुषार अग्रवाल ने बताया कि आज की गौ सेवा में सदस्यों ने गौ वंश को 200 किलो दलिया बनाकर खिलाया गया साथ ही सदस्यों ने गायों को चौकर व गुड़ भी खिलाया। संस्था के सदस्य अपने परिवार के बच्चों के साथ गौशाला में आये।

मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष रामरतन ने बताया कि हम लोग अब गाँवों से शहरों की ओर आ गए हैं तथा गाय को पाल नहीं सकते हैं तथा हमारी नई पिढी को गाय के महत्व व रख रखाव के बारे में पता भी नहीं है। गौशाला में आने का उद्देश्य नई पिढी को गाय के बारे में बताना भी है कि गाय हमारे जीवन मे कितनी महत्वपूर्ण व उपयोगी है।

श्रीजी गौशाला के अध्यक्ष एन. के. अग्रवाल ने सदस्यों को गौशाला का भर्मण भी कराया तथा बताया कि किसी भी परिवार को यदि गाय पालनी है तो वह गौशाला में एक गाय को गौद लेकर पाल सकता है। उन्होंने बताया कि एक गाय पालने का वार्षिक खर्च ग्यारह हजार रुपए आता है। उन्होंने गाय के गौबर व गौ मूत्र से बनने वाले पदार्थो के बारे में भी बताया।

आज के गौसेवा कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य सदस्यों में श्रीजी गौशाला के कोषाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, राजस्थान कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पीयूष मोहन, सुनील डागा, रिद्धिकरण अग्रवाल,अमित पालरीवाल, पायल गुप्ता सहित दर्जनों सदस्य शामिल हुए।