आरटीआई की दक्षता एवं प्रभावशीलता पर हुई नेशनल वेबिनार
नोएडा।PNI News। आईएमएस लॉ कॉलेज नोएडा ने सूचना का अधिकार अधिनियम के दक्षता एवं प्रभावशीलता पर नेशनल वेबिनार का आयोजन किया। संस्थान द्वारा आयोजित इस ऑनलाइन कार्यक्रम में बतौर वक्ता पूर्व केन्द्रीय सूचना आयुक्त एमएल शर्मा ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की डीन डॉ. मंजू गुप्ता से साथ संस्थान के शिक्षक एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एमएल शर्मा ने कहा कि सूचना आयोगों के आदेश का अनुपालन न करने पर आयोग के पास में कोई भी ऐसा अधिकार नहीं है जिससे वह आदेश को प्रभावी बनाए। अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार उन्होंने राजनीतिक दलों को आरटीआई के अधिकार क्षेत्र में लाने के लिए पब्लिक अथॉरिटी के रूप में आदेश दिया, लेकिन उस आदेश का किसी भी राजनीतिक दल ने अनुपालन नहीं किया। उन्होंने कहा कि पहली अपील फाइलिंग प्रणाली सम्पूर्ण सूचना अधिकार क्षेत्र की सबसे कमजोर कड़ी है। उन्होने कहा कि 49 फीसदी ऐसी अप्लीकेशन दायर होती है, जिसका खुलासा संबंधित अधिकारियों को पहले से ही कर देनी चाहिए।
आईएमएस आरटीआई क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए डीन डॉ. मंजू गुप्ता ने कहा कि सूचना के अधिकार को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए मजबूत निवारण प्रणाली की जरूरत है। वहीं इस कार्यक्रम का सफल संचालन आईएमएस लॉ कॉलेज के फैकल्टी प्रो. गोविंद प्रसाद गोयल के सफल नेतृत्व में संपन्न हुआ।


