नाजायज तमंचा व तीन चाकू सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार

नाजायज तमंचा व तीन चाकू सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा।PNI News। गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के निर्देशन में थाना स्तर पर थानाध्यक्ष थाना सै0 49 नोएडा द्वारा गठित टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आज राधा स्वामी सत्संग भवन सै0 48 नोएडा के निकट से अभि0 राधे पुत्र गौरी शंकर निवासी सतगुरू कामेनेशन के पास ठेके वाली गली ग्राम सलारपुर उम्र 20 वर्ष, सुरेश उर्फ पेटल पुत्र बतले निवासी हेरीटेज पब्लिक स्कूल के सामने जाटवो वाली गली ग्राम बरौला उम्र 30 वर्ष, जभान पुत्र प्राण सिंह निवासी ग्राम सलवा थाना कबरे जनपद महोबा हाल पंडित का मकान झाडिया कालोनी बरौला उम्र 20 वर्ष आशिष चौहान उर्फ रोनी पुत्र महेन्द्र चौहान निवासी चौहान चौपाल के पास भूमिया मन्दिर वाली गली बरौला उम्र 19 वर्ष को मय एक नाजायज तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस व तीन अदद नाजायज चाकू के गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 0122/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राधे, मु0अ0सं0 0123/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम सुरेश उर्फ पटेल, मु0अ0सं0 124/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम ब्रजभान, मु0अ0सं0 125/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम आशीष चौहान उर्फ सोनी के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
मार्च