महिला सशक्तिकरण के लिए प्रति सप्ताह बैठक
नोएडा। शहीद भगत सिंह सेना के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रति सप्ताह बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी महिलाएं महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रहित, सनातन संस्कार, धर्म राष्ट्र के हित में आपस में चर्चा करती हैं।
शहीद भगत सिंह सेना के अध्यक्ष विनय हिंदू ने कहा कि समाज में घट रही घटनाओं पर देश भारतीय संस्कृति और आने वाले कल की चिंता करते हुए वर्तमान में कार्य करने के लिए यह विचार पहले सप्ताह के बाद तीसरे सप्ताह में लगभग 50 परिवारों ने भाग लिया। इसलिए आप भी अगर महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रहित, सनातन संस्कार, धर्म राष्ट्र के हित में सोचते हैं तो आप भी इसका हिस्सा बने।


