युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
गाजीपुर , बिरनो थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में मंगलवार की रात में जानकी सिंह पत्नीअजय सिंह उम्र 45 वर्ष रात को खाना खाकर अपने कमरे में सो गईऔर सुबह मृत अवस्था में पाई गई। । युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही बिरनो थानाध्यक्ष संतोष कुमार मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मृतिका के 6 बच्चे हैं मृत्यु किस कारण हुई इसका पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


