डॉक्टर रंजन तोमर की आरटीआई से पैदा हुए कई सवाल
दिल्ली - यमुना की सफाई में परोक्ष रूप से पिछले दो वर्षों में 140 करोड़ रुपए का खर्च दिल्ली जल बोर्ड द्वारा किया जा चुका है , यह जानकारी एक आरटीआई में समाजसेवी डॉक्टर रंजन तोमर को प्राप्त हुई है , गौरतलब है की श्री तोमर ने पूछा था की दिल्ली जल बोर्ड द्वारा यमुना की सफाई में पिछले साल कितना खर्चा किया , इसके जवाब में दिल्ली जल बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर श्री अरविन्द चावला द्वारा जानकारी साझा की गई है सीवर सेक्टर में किये गए खर्चे जो यमुना की सफाई से परोक्ष रूप से जुड़े हुए हैं उनके अनुसार 2024 -25 में तकरीबन 72 करोड़ रुपए खर्चा हुए जबकि 2025 - 26 में 68 करोड़ रुपए खर्चा हुए। अर्थात कुल राशि लगभग 140 करोड़ रुपए है।
जवाब से उठे कई सवाल
डॉक्टर रंजन तोमर ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा की इस जवाब से कई सवाल पैदा हो गए हैं ,पिछले वर्ष सरकार द्वारा 1500 करोड़ रुपए की लागत लगाकर यमुना सफाई का एक खाका तैयार किया है , देखना यह होगा की क्या सरकार यमुना को वादे अनुसार स्वच्छ कर पायेगी , और क्या सिर्फ केमिकल से यमुना के झाग को हटा देने से यमुना साफ़ मानी जाएगी , या सरकार ऐसे कोई ठोस कदम उठाएगी जिनसे यमुना में गिरने वाले गंदे नाले और केमिकल हट जाएँ और यमुना स्वच्छ हो जाए , इन सवालों के जवाब भविष्य के गर्भ में और सरकार की नियत पर निर्भर हैं।