पिछले 5 साल में 15 काले हिरणों का हुआ शिकार - रंजन तोमर 

पिछले 5 साल में 15 काले हिरणों का हुआ शिकार - रंजन तोमर 

लगातार घट रहा है शिकार , जनता के प्रयासों से जागी सरकारें - रंजन तोमर 

नॉएडा - पिछले कई वर्षों से चर्चा में रहे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और राजस्थान के बिश्नोई समाज में पूजनीय होने के कारण सलमान खान तक को मौत की धमकी देने का कारण बने 'काले हिरण ' के शिकार पर एक बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है , पिछले पांच वर्षों में देश पर में 15 ऐसे काले हिरणों का शिकार हुआ है , यह जानकारी शहर के समाजसेवी रंजन तोमर को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा दी गई है , इस दौरान 34 शिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।  

सन 2017 में हरयाणा में जहाँ एक हिरन का शिकार हुआ तो वहीँ 3 शिकारी पकडे गए , मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी एक एक शिकार हुए , और क्रमशः 3 और 1 शिकारी पकडे गए , 2018 में एक भी शिकार नहीं हुआ , 2019 में कर्णाटक में 3 हिरन मारे गए जबकि 6 गिरफ्तारियां हुई , आंध्र प्रदेश में 2 शिकार और 5 गिरफ़्तारी  और गुजरात में 1 शिकार और 8 गिरफतारी , वहीँ 2020 में फिरसे एक भी शिकार नहीं हुआ , 2021 में आंध्र प्रदेश में 2 हिरन मारे गए और 2 ही शिकारी पकडे गए , वहीँ 2022 में फिर आंध्र प्रदेश में 4 शिकार हुए और 6 शिकारी गिरफ्तार हुए।  

इन सब आंकड़ों से कई बातें सामने आती हैं , सबसे पहले तो यह की राजस्थान में एक भी काले हिरन का शिकार इन पांच वर्षों में नहीं हुआ , जो हर्ष का विषय है , इसके आलावा इन वर्षों  में सबसे ज़्यादा और लगातार शिकार आंध्र प्रदेश में हो रहा है जिसमें उन्हें कड़े कानून बनाने होंगे , इसपर सरकार को लिखा भी जायेगा।  

घटा है शिकार 

2019 में रंजन तोमर द्वारा ही लगाई गई एक आरटीआई में यह जानकारी सामने आई थी की पिछले दस वर्षों यानी 2009 से तब  तक 139 काले हिरणों का शिकार किया गया था , जिसमें अंत के दो वर्षों में मात्र 2 शिकार शामिल थे , ऐसे में 5 वर्षों में 15 शिकार का होना काफी कम माना जाना चाहिए , पर कई राज्यों में इसका शून्य हो जाना पर्यावरण प्रेमियों को सुखद एहसास दिलाता है।