असीसी कॉन्वेंट स्कूल में रूबी जुबली एवं वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य आयोजन संपन्न
नोएडा: असीसी कॉन्वेंट स्कूल के 40 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रूबी जुबली समारोह बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। स्कूल की नींव 1986 में रखी गई थी l इस वर्ष समारोह की थीम “देओ ग्रतिस – थैंक्स बी टू गॉड” रखी गई, एक अंकुर से वृक्ष बना, वृक्ष से बना उपवन, और एक बीज से जन्मा देखो आशा का सुंदर वन" रही
इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ और इस मनोरम कार्यक्रम की अध्यक्षता असीसी शैक्षिक संस्था नोएडा की अध्यक्ष सिस्टर एंजेल ग्रेस ने की l

समारोह का विशेष आकर्षण विमान की अनूठी परिकल्पना रही, जिसके माध्यम से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर विद्यालय की यात्रा, उपलब्धियों और जीवन के विभिन्न पहलुओं को अत्यंत रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
स्कूल बैंड की मधुरम ध्वनि के साथ मुख्य अतिथि डॉ. आर्चबिशप कुरियाकोस भरनीकुलंगरा, दिनेश सिंह इंटेलिजेंस अधिकारी (स्कूल के पूर्व छात्र) का स्वागत पूरे जोश और उत्साह के साथ स्कूल प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योति जोसफ, स्कूल प्रबंधक सिस्टर शीबा, उपप्रधानाचार्या सिस्टर सजीवा, प्राइमरी इंचार्ज सिस्टर उदया, प्री प्राइमरी इंचार्ज सिस्टर क्लेरलिट, अध्यापक गण एवं विद्यार्थियों के द्वारा किया गया।

स्कूल प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योति जोसफ ने बताया कि संत फ्रांसिस ऑफ असीसी की 800वीं पुण्य तिथि पर आज हम सब फिर से एक बार कटिबद्ध हैं सृष्टि के प्रति अथाह प्रेम, करुणा, और कृतज्ञता की भावना को अभिव्यक्त करने के लिए।
असीसी शैक्षिक संस्था नोएडा की अध्यक्ष सिस्टर एंजेल ग्रेस ने बताया कि विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, संगीत और शानदार मंचीय प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति में बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और शिक्षकों का समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, समारोह में ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की नई उड़ान का संदेश दिया।


